झरिया । 24 अगस्त 2023 गुरुवार की शाम 6 बजे भाजपा नेत्री रागिनी सिंह झरिया राजवाडी रोड स्थित राकेश हेलीवाल जी के निवाश स्थान पर औपचारिक मुलाकात के लिए पहुंची। उनके आने कि सूचना मिलने पर काफी सांख्या में राजबाड़ी रोड के महिला एवं पुरुष व अन्य गणयमान्य लोगों ने मिल कर उनका स्वागत किया ।सभी लोगों ने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह से मुलाकात कर सामाजिक तथा झरिया के समस्याओं के विषय पर चर्चा की, जिसका समाधान रागिनी सिंह ने यथा संभव करने का आश्वासन दिया । श्री राकेश हेलीवाल जी एवं उनके परिवारजनों ने माला पहनाकर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया ।
