कतरास । बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह बस्ती में 30 वर्षीया विवाहिता की ससुराल में शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका के ससुराल वाले ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वहीं बरोरा स्थित मृतका के मायके के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुराईडीह पहुंचकर हंगामा किया । बरोरा पुलिस ने मृतका के पति के साथ सास-ससुर को हिरासत में लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
