गुस्साए लोगों ने टाटा हॉस्पिटल के समक्ष टायर जलाकर किया सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

झरिया । जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला रेलवे क्रासिंग के निकट रैक से सीमेंट लोडिंग करने की आपाधापी में ट्रक संख्या बी आर 25 जी 1281 की चपेट में आकर मोटरसाइकिल संख्या जे एच् 09 जे 8102 के सवार 25 वर्ष के समीद खान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने शब को कब्जे में लेकर जामाडोबा अस्पताल में रख दिया गया है।परिवार के लोगों के आने के बाद पोस्मार्टम के लिए भेज दिया जायेगा। वही ट्रक एवम मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों को कहना है की रेलवे भागा रैक लोडिंग प्वांइट पर प्रत्येक दिन सीमेंट लोडिंग को लेकर सैकड़ों ट्रकों का आना जाना होता है, सभी ट्रक चालक लोडिंग करने के लिए आपाधापी में लग जाते है। जिस कारण घटना घटी है। मृतक युवक जामाडोबा से फुसबंग्ला की ओर आ रहा था, तभी रैक लोडिंग प्वांइट के लिकं रोड पर ट्रक चालक ने ट्रक को चढ़ाई कर दिया, असंतुलन खो देने के बाद मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे मौत युवक की हो गई है। वही गुस्साए लोगों ने टाटा हॉस्पिटल के समक्ष टायर जलाकर सड़क जाम कर जोड़ापोखर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *