कतरास । जोगता थाना क्षेत्र के 22/12 तेतुलमुडी से कनकनी जाने वाले मार्ग में शुक्रवार को कोयला लोड एक ट्रक ब्रेक डाऊन( पत्ती टूटने ) से कीचड़ में फंस गया। सूचना मिलने पर सीआईएसएफ तथा जोगता पुलिस पहुची।इस संबंध में बताया जा रहा है कि ड्राइवर द्वारा क्षेत्र संख्या 3 का पेपर सौपा है, जो कई सवालों को जन्म दे रही है। इस संबंध में सी आई एस एफ व स्थानीय जोगता पुलिस ने बताया कि ट्रक व लोड कोयले की जांच पडताल की जा रही है । सही होने पर ट्रक को मुक्त किया जायेगा व अवैध होने पर मामला दर्ज की जायेगी।फिलहाल कई तरह की चर्चा क्षेत्र में व्याप्त है।
इस संबंध में कांग्रेस नेता विकास सिंह ने ड़ी जी पी,बी सी सी एल मुख्यालय, सी आई एस एफ हेड क्वाटर व ए सी बी को ट्वीट कर जोगता थाना क्षेत्र में अवैध कोयला का कारोबार व पकड़े गए ट्रक बी आर 02 जी सी- 5081 को मुक्त कराने के संबंध में अवगत कराया।
