कतरास । झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा 28 अगस्त को हिल टॉप राइज नामक आउटसोर्सिंग कंपनी में बंदी का एलान के बाद गुरुवार को आउटसोर्सिंग के मजदूरों ने विरोध करने का निर्णय लिया है उक्त बातें कंपनी के प्रबंधक सह लाइजनर जितेन्द्र कुमार सिंह सहित दर्जनाधिक मजदूरों ने पत्रकारों को बताया कि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेताओ द्वारा कंपनी कार्यरत हमसब मजदूरों का रोजी रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है जिसे हमसब किसी कीमत पर सहन नही करेंगे।और खुलकर बंदी का विरोध करेंगे। कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने बताया कि नेताओं द्वारा बार-बार आउटसोर्सिंग कंपनी को बंदी से आहत होकर हिल टॉप सनराइज तेतुलमुङी के श्रमिक अब गोल बंद हो गए हैं। आपको बताते चलें कि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा 28 अगस्त को चरणवद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का पात्र आउटसोर्सिंग प्रबंधन को दी है। बंदी की सूचना मिलते हीं मजदूर में गुस्सा फुट पड़ा।
हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूर एकजुट होकर 28 अगस्त को होने वाली नेताओं की बंदी का विरोध करने का ऐलान किया है। मजदूरों ने कहा नेता अपने स्वार्थ के लिए मजदूरों के पेट पर लात मारने का काम करते हैं । मजदूरों ने कहा बंदी की सूचना पर कंपनी द्वारा नो वर्क नो पे का वोर्ड लगा देती है। जिससे मजदूरों के परिजनों व बाल बच्चे के समक्ष रोटी के लाले पड़ जाता है। जिसे कार्यरत मजदूर अब बरदास्त नही करेगी।
