झरिया । गुरुवार को झरिया थाना क्षेत्र के उपरकुल्ही निवासी स्व. छोटू मोदक के लगभग 29 वर्षीय पुत्र बिरजू मोदक का शव घर मे फंदे के सहारे झूलता मिला । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बिरजू पेशे से कार चालक था। बीते दो माह से बिरजू अपनी पत्नी राधा देवी के साथ उसके कतरास झिंझि पहाड़ी स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। वह कल ही अपने झरिया स्थित आवास अकेले आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
