निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में नवनियुक्त जिला खेल पदाधिकारी तूफान कु.पोद्दार ने दिए जामताड़ा जिले में योगदान उनके स्वागत एवं अभिवादन में जामताड़ा के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन कीए। तूफान कु .पोद्दार के एक परिचय पैतृक निवास जमशेदपुर इन्होंने ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में भारत देश को पदक देने में सफल रहे हैं। इन्होंने खेल पदाधिकारी के रूप में प्रथम नियुक्ति गढ़वा जिला में योगदान दिए उनके बाद वर्तमान में दुमका जिला के खेल पदाधिकारी के साथ-साथ जामताड़ा जिले के भी प्रभार उनको दिया गया। इन्होंने बताया कि जामताड़ा जिले में खेल और खिलाड़ियों के आधारभूत संरचना को विकसित एवं ग्रासरूट लेवल में खेल को बढ़ा देने हेतु हम जामताड़ा जिले में सभी खेल संघो के पदाधिकारियों के साथ बहुत जल्द एक बैठक कर जामताड़ा में खेल को विकसित करना हमारा पहली प्राथमिकता रहेगा।
उनके स्वागत में मुख्य रूप से झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दीपक दुबे, जामताड़ा जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश सेन, हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ. भास्कर चांद, जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव सूरज कु .पासवान एवं रौनक राज मुख्य रूप से उपस्थित थे।
