निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सोमवार को पबिया में सेवा सुशासन और जनकल्याण हेतु संकल्प यात्रा के निमित्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जामताड़ा विधानसभा में आगामी 27 अगस्त को पबिया में आयोजित होने वाले जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जामताड़ा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजपा पदाधिकारीगण एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अति उत्साह जोश दिखाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगामी 27 अगस्त को पबिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कैंपस में आयोजित होने वाले विशाल जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया।

विशेष कर जामताड़ा विधानसभा के सम्मानित आदिवासी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दृढ़ संकल्प लिया कि इस विशाल जनसभा में हजारों हजार की संख्या में आदिवासी भाई-बहन उपस्थित होंगे एवं पारंपरिक वेशभूषा, गाजे बाजे के साथ झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भव्य स्वागत किया जाएगा। इस बैठक में विशाल जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रणनीति और रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सेवा ,सुशासन एवं जन कल्याण हेतु प्रदेश में रहे प्रथम मुख्यमंत्री ,विकास पुरुष ,जन जन के नेता झारखंड के लाल बाबूलाल मरांडी के कुशल नेतृत्व में राज्यव्यापी कार्यक्रम संकल्प यात्रा संथाल परगना से प्रारंभ हुई है।

संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में जामताड़ा विधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी का जनसभा होने जा रहा है। आगामी 27 अगस्त को जामताड़ा विधानसभा के पबिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में विशाल जनसभा का आयोजन होने जा रहा है। इस जनसभा को मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जनसभा को संबोधित करेंगे। मैं जामताड़ा विधानसभा के तमाम आम जनों से अपील करता हूं ,निवेदन करता हूं ,प्रार्थना करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस विशाल जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में सहयोग करे। इस विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए आज जामताड़ा विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर महत्वपूर्ण बैठक किया है। हम सबों ने दृढ़ संकल्प लिया है की जामताड़ा विधानसभा के पबिया में आयोजित होने वाले विशाल जनसभा ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।

मैं तमाम कार्यकर्ता बंधुओ से अपील करता हूं कि इस विशाल जनसभा में हजारों हजार की संख्या जनता जनार्दन को आने में सहयोग करेंगे एवं स्वयं उपस्थित होकर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पबिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जामताड़ा भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन मरांडी व निर्मल सोरेन, नारायणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय ओझा गोपालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल जामताड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता मिहिजाम भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव ,जामताड़ा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, गोरायनाल भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, पबिया मंडल भाजपा महामंत्री राजेंद्र मंडल व द्वारिका सिंह, नारायणपुर मंडल भाजपा महामंत्री सरयू पंडित व श्यामसुंदर राय अशोक मंडल ,उमेश मंडल ,सुरेंद्र मुर्मू ,बुद्धराय सोरेन,बालदेव हांसदा सहीत तमाम भाजपा पदाधिकारीगण एवं सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *