धनबाद । बुधवार की रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर में देर रात अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार से लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने बाइक सवाल को लाठी डंडे से पीटने के उपरांत गोली मार दी। घटना में घायल बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए SNMMCH से दुर्गापुर ले जाया गया है। घटना के संबंध में डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की देर रात 2 बजे कुबरीटांड निवासी रामू महतो बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जयनगर बरवाअड्डा थाना अंतर्गत तीन अज्ञात अपराधियों ने रामू को रोक लिया और लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। जिसका रामू महतो ने विरोध किया। इस दौरान अपराधियों ने लाठी-डंडे से रामू महतो को बुरी तरह मारा पीटा और गोली मार दी।
अपराधियों ने रामू महतो के पास से 2 हजार रुपये छीन लिया। घटना के बाद रामू महतो को इलाज के लिए देर रात में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रामू महतो को दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों के घर पकड़ की कोशिश जारी है।
