कतरास । बाघमारा प्रखंड जलसहिया अधिकार मंच के अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में आज धनबाद उपायुक्त से मिलकर बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि की भुगतान करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जिला अध्यक्ष जया देवी ने कहा कि हम सभी जलसहिया 2011से निरंतर कार्य करते आ रहे हैं लेकिन 52 माह से मानदेय अभी हम लोग का बताया है समय-समय पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को लिखित रूप से मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक न हम लोग को मानदेय मिला है और न प्रोत्साहन राशि का भुगतान हुआ है उपायुक्त से मांग करते हुए सात 7 सूत्री मांग पत्र को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है उपायुक्त महोदय ने जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही गई है जिसमे- मुख्य मांगे —
1 52 माह का मानदेय भुगतान किया जाए,
2 साल में दो बार ड्रेस कोड दिया जाए,
3 बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए,
4 प्रत्येक जलसहिया को स्थाईकरण एवं बीमा किया जाए,
5 सभी जलसहिया को टीए डीए मान्य allowance दिया जाए,
6 पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सारे कार्य जलसहिया को दिया जाए,
7 जल जीवन मिशन का काम NGO को न दिया जाए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को दिया जाए, मौके पर जया देवी किरण देवी पुष्पा देवी भुनेश्वरी देवी संजू देवी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *