झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र के बिरसा पुल के समीप अमलाबाद दामोदर नदी घाट पर नहाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई । घटना मंगलवार के दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार धनबाद के हीरापुर भिस्तीपाड़ा निवासी नंदकिशोर यादव का 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार जो कक्षा 11 भोजूडीह इंटर कॉलेज का छात्र था । आयुष अपने ही पड़ोस के दो साथी, अभिजीत मुखर्जी और प्रत्यूष साव के साथ दामोदर नदी नहाने आया था। नहाने के क्रम में आयुष नदी में डूब गया। यह देख अभिजीत और प्रत्यूष डर कर वहां से भाग गए। अभिजीत ने घर जाकर यह बात अपने परिजनों को बताया।
इस पर अभिजीत के पिता ने आयुष के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद आयुष के पिता सुदामडीह थाना पहुंचे और बेटे की डूबने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से काफी खोजबीन की, लेकिन आयुष का पता नहीं चल सका। वही आज बुधवार की सुबह सुदामडीह पुलिस को सूचना मिली की भोजुडीह स्थित गौरीग्राम के समीप व सुदामडीह वाशरी के दामोदर नदी के बीच एक शव है सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पंचनामा कर शव परिजनों को सौप पोस्मोर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। बताया जाता है की मृतक दो भाइयों में छोटा था, घटना के बाद से मां सोनू देवी पिता नंदकिशोर यादव व बड़े भाई आदित्य कुमार समेत परिजनों का रो- रो बुरा हाल है।
