निशिकांत मिस्त्री


जामताड़ा । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जन्म दिवस मनाई गईI इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए सराहना की! मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि आज जिस सूचना प्रौद्योगिकी की और डिजिटल क्रांति की बात को लेकर भाजपा के नेता अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं, असल में यह सूचना क्रांति स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है! स्व गांधी ने अपने कार्यकाल में ही भारत में सूचना क्रांति की नींव रखी थी! डिजिटल भारत का जो सपना आज भाजपाई दिखा रहे हैं देश को उसका पूरा श्रेय राजीव गांधी को जाता है ।

उन्होंने कहा कि आज अगर राजीव गांधी जीवित होते तो इस देश में सूचना क्रांति की जो तस्वीर होती वह जापान और अमेरिका से किसी भी हाल में कम नहीं होती I उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस पर हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता यह प्रण लेते हैं कि आने वाले समय में इस देश को राजीव गांधी के सपनों का देश बनाना है I उन्होंने देश के लिए और देश के विकास के लिए जो सपना देखा था उसे साकार करना है I आने वाले लोकसभा चुनाव में इसकी पहल की जाएगी और निरंतर यह प्रक्रिया अग्रसर होता रहेगा I इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और स्व राजीव गांधी के कार्यकलापों की सराहना की तथा भविष्य के भारत को लेकर राजीव गांधी के विचारों को प्रकट किया I इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विजय दुबे, करली चरण सर्खेल, अजीत दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, इरशादुल हक अर्शी, नंदकिशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, मधुसूदन चंद्रा, विमल भैया, मुबारक अंसारी, मुस्तफा अंसारी, ताकेश सिंह सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *