परिजन खोजबीन कर परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार

प्रतिनिधि
रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठार गांव निवासी लालू राम उर्फ खेमलाल राम (उम्र 50 वर्ष) पिता मदन राम गत 21 जुलाई की दोपहर 2 बजे से लापता है। परिजनों ने बताया कि लालू राम हुहआ-कोठार स्थित शशि मेमोरियल स्कूल में स्कूल बस चालक थे, 21 जुलाई के दिन बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद बस की चाभी स्कूल शिक्षक (महिला स्टाफ़) को दे कर निकल गये। तब से ले कर आज़ तक वापस नहीं आये है। 21 जुलाई की शाम तक जब वापस नहीं आये तब परिजन घबरा गए और इधर-उधर पूछताछ की, रिश्तेदारों के यहां फोन करके पूछना शुरू किया। लेकिन किन्ही रिश्तेदारों यहां पता नहीं चला और अंत मे रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर लालू राम की खोजबीन हेतु गुहार लगाई गई। परिजनों ने बताया कि लालू की लंबाई 5 फीट 5 इंच है। और संवाला चेहरा है। वह काले रंग का पैंट,और सफेद रंग का शर्ट पहना है, बाल काला और हल्का सफेद, चप्पल भूरा, अंगूठे वाला पहने हुए हैं। लालू राम की मानसिक संतुलन बिल्कुल ठीक है। परिजनों ने 20 हजार नगद इनाम के साथ आम व्यक्ति से गुहार लगाया कि जिन्हें भी पता चले इस मोबाइल संख्या8789981477 ,8409163734 , 9153470238 पर जरूर संपर्क करें। परिजन रामगढ़ जिले के कोठार गाँव के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *