निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । रविवार को गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक सह अधिविध त्रिदिवसीय के निमित्त चित्रकला प्रतियोगिता प्रश्न मंच प्रतियोगिता व तत्झणीक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण समिति परिसर के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल जी सम्मिलित हुए। जामताड़ा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं और प्रतिभागियों ने चित्रकला प्रतियोगिता प्रश्न मंच प्रतियोगिता तत्झणीक भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में आए हुए अभिभावकों के लिए ओपन टू ऑल क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महान शिक्षाविद डीडी भंडारी ने किया।
समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक सह अधिविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। त्रिदिवसीय कार्यक्रम 13 ,14 व15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के निमित्त आज स्कूली छात्र-छात्राओं का चित्रकला प्रतियोगिता प्रश्न मंच प्रतियोगिता व तक्षणिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाज कल्याण समिति परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक अधिविध कार्यक्रम आयोजित है। स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर 15 अगस्त को समाज कल्याण समिति परिसर में सुबह 9:45 पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा।
तमाम जामताड़ा वासियों से आग्रह है कि इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए।इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पिछले 1 महीने से हमारे जितने भी विद्वान शिक्षकगण, आयोजनकर्ता व स्वयंसेवक और जितने भी लोग इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। सभी के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं कि प्रतिवर्ष समर्पण की भावना से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। समाज कल्याण समिति परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम तमाम जामताड़ावासियों का कार्यक्रम है। यह कोई व्यक्ति विशेष कार्यक्रम नहीं है। समाज कल्याण समिति सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को बिना किसी भेदभाव, एप्रोच के खुला रूप से स्वतंत्र मंच प्रदान करता है।
जामताड़ा के असंख्य छात्र छात्राओं को जिनको अपने प्रतिभा दिखाने के लिए किसी प्रकार का मंच नहीं मिलता था। हम सभी समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने मिलकर सभी प्रतिभावान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा कला और देशभक्ति की जज्बा जगाने के लिए हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर एक मंच प्रदान करता हैं। बिना किसी भेदभाव पहचान अप्रोच के समाज कल्याण समिति परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर के कई एक स्थान पर नामांकरण एवं नॉमिनेशन के लिए सेंटर बनाए गए हैं।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। हमारे सभी छात्र छात्राएं एवं बच्चे आने वाले समय में हमारे देश के भविष्य व कर्णधार हैं। समाज कल्याण समिति सभी के प्रति सम्मान प्रकट करता है। समस्त देशवासियों के स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई। मौके पर मुख्य रूप से राजा अजीत कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
