निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी एक मालगाड़ी पर एक युवक चढ़ गया। जिसके बाद युवक ने हाई टेंशन तार के चपेट में आने से झुलस गया। व्यक्ति विछिप्त बताया जा रहा है जो बादोलीगढ़ मिहिजाम थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार युवक मालगाड़ी पर चढ़ा हुआ है और 25 हजार वोल्ट की करेंट लगने के बाद मालगाड़ी पर तड़प रहा है। तड़पते हुवे मालगाड़ी से नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन के जी आर, पी आर पी एफ और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस बुलया और कस्तूरबा गांधी अस्पताल चित्तरंजन में भर्ती किया गया।
