निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के बरियारपुर गांव में आदिवासी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में झिलुवा पंचायत के पूर्व मुखिया सीताराम बास्की, ग्राम प्रधान मदन सोरेन, साहब राम सोरेन, उमेश मुर्मू सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि आज पूरा विश्व आदिवासी दिवस मना रहा है। यह दिवस आदिवासियों के सम्मान में एक छोटा सा पहल मात्र है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे राज्य का मुखिया आदिवासी है और उनके सफल नेतृत्व में यह राज्य तरक्की के रास्ते पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी एकमात्र ऐसा समुदाय है जिसे प्रकृति से सबसे ज्यादा प्रेम है। आदिवासियों का हर त्यौहार प्रकृति प्रेम से जुड़ा हुआ है। प्रकृति द्वारा दिया गया जंगल, पहाड़, नदी, झरने, फालतू मवेशी यह सब आदिवासियों के लिए पूजनीय है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में मणिपुर, नागपुर और मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ जो घटना घटित हुई है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में ही घट रही है जिससे यह पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों की कितनी बड़ी हितेषी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेश हमेशा से आदिवासियों के उत्थान को लेकर प्रयासरत और चिंतित रहा है। आज आदिवासी माता बहनों का सम्मान करके हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है। आदिवासियों की सेवा करने से प्रकृति की सेवा करने जैसा भाव मन में उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का विरोध करने वाले भारतीय जनता पार्टी को हमें एकजुट होकर खदेड़ने का काम करना है।

आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में इस देश की सत्ता से बाहर निकालना है। आने वाले समय में उन्होंने सभी को एकजुट होकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष होने के नाते आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता अक्सर ही गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को जानने का काम कर रहे हैं। आपकी जो भी समस्याएं हो उन्हें आप हमारे समक्ष रखें और हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर उपस्थित विधवा महिलाओं, निशक्त व्यक्तियों और बुजुर्गों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी विजय दुबे, अजीत दुबे, विमल कुमार भैया, ताकेश सिंह, मुस्तफा अंसारी, सर्वेश्वर मुर्मू, शेखर हसदा, छंदलाल हसदा, हाकीम हांसदा, मुकीम किसको सजन सोरेन हेमलाल किस्कू, शिबू सोरेन, मंटू हसदा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *