निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सोमवार को जामताड़ा भाजपा जिला इकाई के द्वारा जिला कार्यालय बुधूडीह में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का प्रस्तावित जामताड़ा प्रवास एवं जनसभा कार्यक्रम की तैयारी के निमित्त बैठक आयोजित की गई। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का प्रदेश अध्यक्ष दायित्व लेने के पश्चात प्रथम बार जामताड़ा जिले में आगामी 26 एवं 27 अगस्त को जिले के नाला एवं जामताड़ा विधानसभा स्तर पर प्रवास एवं जनसभा प्रस्तावित हैं। जिसके निमित्त भाजपा जिला जामताड़ा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक में तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा सम्मिलित हुए।
भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सर्वप्रथम नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को हम सभी संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार जामताड़ा जिले में आगामी 26 अगस्त को नाला विधानसभा एवं 27 अगस्त को जामताड़ा विधानसभा स्तर पर प्रवास एवं जन सभा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के भव्य तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।इस जिले में निवास करने वाले भाजपा एवं मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी/ कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष ,पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जामताड़ा भाजपा जिला परिवार की ओर से नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जामताड़ा आगमन पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल एवं भव्य बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में संपूर्ण सीटों पर भाजपा की जीत होगी। मौके पर मुख्य रूप से मिहीजाम भाजपा जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुकूमणि हेंब्रोम, भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण, भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष रंजीत यादव , मिहिजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, सुकुमार सरखेल ,सुनील हासदा, महेंद्र मंडल, रंजीत राणा ,विष्णु मंडल, निपेन सिंह, चंदन राउत ,सतीश सिंह ,अमित भैया, अशोक मंडल, निवास यादव सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
