निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 19 सितंबर से ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले 20वा श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर सोमवार को भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पंडित रामानंद पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भूमि पूजन कराया गया। इसके साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया। इस दौरान यजमान के रूप में सुनील कुमार साह मौजूद थे। जानकारी देते हुए श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्ता दत्ता ने बताया कि 19 सितंबर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। वही पंडाल निर्माण से पूर्व भूमि पूजन की गई। और ईश्वर से कामना की गई की सफलतापूर्वक महोत्सव का संचालन हो।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने जयकारे लगाते हुए पूजा में भाग लिया। विदित हो कि 19 सितंबर से 29 सितंबर तक गणेश महोत्सव का आयोजन गांधी मैदान में होना है। इस महोत्सव में लगातार 10 दिन पूजा-अर्चना के साथ मेला का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें तरह-तरह के झूला के अलावे मनोरंजन के काफी संख्या में साधन मौजूद रहेंगे। पूजा को लेकर बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण सहित लाइटिंग व साउंड सिस्टम का इंतजाम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *