निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत नामु पाड़ा स्थित अग्रहणी काली मंदिर के छत ढलाई के मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना प्रभारी ने पहुंचकर श्रमदान करते हुए कड़ाई से मसाला डालकर कार्य की शुरूआत किया ।इस मौके पर बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी गण उपस्थित थे ।मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि यह काली मंदिर बहुत ही पुराना और जागृत मंदिर है, यहां के लोगों ने मुझे बताया था कि इस मंदिर में इतनी शक्ति है, कि यहां आने वाले हर लोगों के कष्ट का निवारण होता है, लेकिन मंदिर के जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण भक्तों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आज मुझे मां की प्रेरणा से इस मंदिर के निर्माण करने का मौका मिला है और इसे भव्य रूप देने का प्रयास करूंगा।

धर्म के कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है, मन में सद्भाभव आता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक काम करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। धर्म ही एक ऐसा मार्ग है ,जो भटके हुए इंसान को अच्छे कार्यों में लाने का प्रयास करता है ।जब भी आप अपने व्यक्तिगत जीवन से फुर्सत प्राप्त करते हैं, तो भगवान की आराधना करके आप मन और चित को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए इस कलयुग में अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं और पाप से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भगवान के शरण में दिन भर मैं जब भी मौका मिले, अपना आराध्य को पूजने का प्रयास जरूर करें ।,अग्रहणी काली मां आप सभी का मंगल करें ऐसी मनोकामना करता हूं ।मौके पर गुलाब राउत,जीतन रावत ,अर्जुन मंडल नंदन साह ,साजिद अंसारी, रमेश रावत राकेश रवानी सोनू थटेरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *