गिरिडीह । शनिवार की रात गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी सम्राट बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई । बस रांची से गिरिडीह जा रही थी, गिरिडीह – डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में गिरी बस, कई लोगों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है । घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई । मौके पर पहुंची पुलिस की टीम वाह हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुटे । सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य को तेजी से कर रहे हैं, सूचना के अनुसार बस पर लगभग तीस यात्री सवार थे । घटना में चार लोगों की मौत की सूचना है ।
वहीं जिला प्रशासन की ओर से अभी मौत की कोई पुष्टि नहीं की गई है ।
