निशिकांत मिस्त्री
आदिवासी समाज मेरे दिल में बसते हैं- इरफान अंसारी
जामताड़ा । नारायणपुर प्रखंड के लखनपुर आदिवासी टोला निवासी कृष्णा हेंब्रम की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।सूचना मिलते ही जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी उनके आवास पहुंचे और परिवार वालों से मिले। मौके पर विधायक ने परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में शोक प्रकट किया और संतावना दिया। मौके पर विधायक जी ने परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिया और सरकारी लाभ भी दिलाया। विधायक जी ने कहा कि इस दुर्घटना से पूरे गांव में मातम सा छा गया है। परिवार वालों पर जो बीत रही है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता लेकिन मैं इतना आस्वस्त करता हूं कि मेरे रहते इन लोगों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होगी और ना ही परेशानी होगी। मेरे से जितना भी होगा वह मैं करूंगा इसका मैं भरोसा दिलाता हूं।
साथ ही साथ कहना चाहता हूं कि आदिवासी समाज मेरे दिल में बसते हैं और भाजपा वाले चाहे कितना भी तिकड़म या जालसाज़ी कर ले या फिर पूरी भाजपा की आईटी सेल लगा दे मुझे गलत साबित नहीं कर सकते। पूरा आदिवासी समाज मुझे बखूबी समझते हैं और मुझे जानते हैं। दिन-रात 24 घंटा उनकी सेवा करता हूं और उनके हर सुख दुख में मैं खड़ा रहता हूं। भाजपा वाले आदिवासियों के बीच मेरी बढ़ती लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे इसलिए यह लोग दिन-रात मेरे पीछे पड़े रहते हैं। अभी आपने देखा होगा कि मध्य प्रदेश कांड और मणिपुर कांड मे जिस प्रकार भाजपा वालों ने आदिवासियों को प्रताड़ित करने का काम किया मैंने इसका सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध किया। लगातार मेरे द्वारा उठाए जा रहे आवाज को इन लोगों ने दबाने के लिए इस तरह का गलत हथकंडा अपनाया और मुझे बदनाम करने की साजिश रची। लेकिन जनता सब देख रही है और सब समझ रही है। आने वाले समय में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।
