300 बच्चों के दांतो का किया गया चेकअप

रामावतार स्वर्णकार
इचाक: एनएच 33 रांची पटना रोड में प्रखंड के बोंगा स्थित राधाकृष्णन स्कूल ऑफ़ लर्निंग में शनिवार को डॉ. सिन्हा डेन्टल क्लिनिक द्वारा फ्री दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहां डेंटल सर्जन डॉ. रश्मि श्रीवास्तव और डॉ. रोहित आनंद ने विद्यालय के लगभग 300 बच्चों के दांत का चेकअप किया और रिपोर्ट कार्ड में रिपोर्ट लिखा। उन्होने बताया कि फास्ट फूड के इस जमाने में बच्चों के फूड मेन्यू में काफ़ी बदलाव आए हैं। जिससे दातों में कैविटी लगना शुरू हो जाता है। दुसरी तरफ भोजन करने के बाद बच्चे अगर ठीक से कुल्ला नहीं करते तो भोजन दातों के अंदर फंसा रह जाता है। जिससे दांतों में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। अभिभावक इसे अनदेखा न करें। बच्चों के साथ साथ स्वयं भी दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें। और दातों को अच्छी तरह से साफ़ रखें। विद्यालय की निदेशक अंजू कुमारी ने बताया कि हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों का स्वास्थ्य का भी पुरा ख्याल रखा जाता है।

इसके लिए समय समय पर शिविर लगाकर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया जाता है। मौके पर वॉइस प्रिंसिपल रौशन खान, ऑफिस इंचार्ज अमृता कुमारी, शिक्षिका अंकिता निधि समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *