निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल सोरेन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सिदो – कान्हू चौक में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि विधानसभा में इरफान अंसारी के द्वारा आदिवासी समुदाय पर टिप्पणी कर इरफान अंसारी ने पूरे समाज को नीचा दिखाने का काम किया, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मौके पर एसटी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुकुमुनि हेम्ब्रम ने कहा कि आदिवासी काफी भोले – भाले होते है। झारखंड में आदिवासी समाज की एक अलग पहचान और विशेषता है। जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन ने कहा कि झारखंड से अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व आदिवासी समाज ने ही किया , जिसमे बिरसा मुंडा, सिदो- कान्हू प्रमुख है।

जिप सदस्य सुनील हांसदा ने कहा कि मैं जामताड़ा विधायक को चेतावनी देना चाहता हूं कि इरफान अंसारी हमारे समाज पर टिप्पणी करने का जो दुस्साहस किये है, उसके लिए वे अविलंब माफी मांगे । आदिवासी समाज बिकाऊ नही है। आदिवासी समाज से ही इस झारखंड की पहचान है। उन्होंने जामताड़ा विधायक को अपनी मर्यादा में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर इरफान अंसारी नही सुधरते है तो हमारा आदिवासी समाज स्थानीय विधायक को सुधारने का काम करेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभास हेम्ब्रम, सुमित शरण, जिला उपाध्यक्ष मितेश साह, किरण बेसरा, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय, भाजयुमो महामंत्री चंदन राउत दिलीप हेम्ब्रम, अविता हांसदा, महेंद्र मंडल, अर्जुन सोरेन, किरण बेसरा, कृष्ण मुर्मू, लालू हेंब्रम, सुकेंदर टुडु समेत दर्जनों उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *