निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । गुरुवार को पुराना कोर्ट मोड़ के समीप भारतीय जनता युवा मोर्चा जामताड़ा के तत्वाधान में वर्तमान जन विरोधी महागठबंधन सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जनविरोधी महागठबंधन यूपीए की सरकार जिनके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। इनके जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजयुमो के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यूपीए महागठबंधन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता से लोकलुभावन वादे किए थे, जिन वादों को सत्ता में आते ही भूल गए। स्थानीय नीति , नियोजन नीति ,पारा शिक्षकों के साथ उचित न्याय ,महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र ,किसानों के स्वालंबन की दिशा में को रोजगार देने के बारे में।

इन सब बातों के बारे में बात करें तो इस वर्तमान सरकार ने किसी भी प्रकार के जनहित कार्यों को करने का काम नहीं किया हैं। जामताड़ा के पप्पू विधायक हज कमेटी के चेयरमैन इरफान अंसारी जब से जामताड़ा का विधायक बना है, सिर्फ हिंदू विरोधी कार्यों को करने का काम किया हैं। जामताड़ा विधायक ने हिंदू आस्था और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। इसका स्पष्ट उदाहरण पिछले दिनो ढोंग रचकर मिहीजाम स्थित काली मंदिर में घुसकर तिलक लगाकर सार्वजनिक रूप से मिटाने का काम किया है। मंदिर में घुसकर स्पष्ट करते हैं कि मुझे जीतने के लिए हिंदू मतदाता के वोट की आवश्यकता नहीं है। पिछले दिनों विधानसभा में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बारे में यह कहा कि आदिवासियों को इतना बुद्धि कहां से हो गया।

इस तरह की बातें कर उन्होंने सिर्फ झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का ही नहीं बल्कि संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान करने का काम किया है। वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह को विधानसभा में सुला देने की बात कही हैं। मैं चुनौती देने का कार्य करता हूं कि आप झोलाछाप डॉक्टर हैं जिसकी खुद की मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई है। रांची विधायक सीपी सिंह से अनुरोध करता हूं कि इसके लिए आप सरकार से विशेष मांग कीजिए कि रांची में एक पागल खाने का निर्माण किया जाए। जिसमें इस पप्पू विधायक का इलाज किया जाए। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मांग करूंगा कि आप ज्ञानी हैं इस जामताड़ा के पप्पू विधायक का विशेष उपचार की व्यवस्था कीजिए।

हम सभी जामताड़ा के जनमानस इसे पागल खाने की गाड़ी में बिठा कर रांची भेजने का कार्य करेंगे। जिस पागलखाने में इसका समुचित इलाज किया जाए। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार ने वादा किया था कि प्रत्येक साल 5 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। अगर नौकरी नहीं मिली तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा और अन्य सभी वादों को पूरा करने का कार्य नहीं किया। इनके सरकार के विधायक मौलाना इरफान अंसारी के विधानसभा जामताड़ा में गौ हत्या गौ तस्करी लव जिहाद धर्मांतरण बांग्लादेशी घुसपैठिया जैसे अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। गौ हत्या जो झारखंड में प्रतिबंध है विगत दिनों पबिया में विधायक के इशारे पर गौ हत्या जैसा घिनौना कार्य हुआ हैं। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडे ने किया और सफल मंच संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण, भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम, जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, जामताड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा ,जिला परिषद सुनील हांसदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ,महेंद्र मंडल रामदेव मंडल ,अशोक मंडल, मुकेश यादव सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *