कतरास । तेतुलमारी थाना क्षेत्र के धनबाद संत जेवियर्स स्कूल में बीते 10 जुलाई को बिंदी लगाने के मामले को लेकर विद्यालय से घर जाकर 10 वी की छात्रा उषा कुमारी ने अपने घर मे आत्महत्या कर ली थी, उक्त मामले को केंद्रीय बाल संरक्षण व राज्य बाल संरक्षण की टीम ने मृत छात्रा के घर व थाना में पुलिस , बी डी ओ, केश के अनुषणधकर्ता छात्रा व संबंधित अन्य लोगो से पूछताछ की । भारत सरकार के एन सी पी सी आर के केंद्रीय बाल संरक्षण टीम केप्रियंका कानूनगो ने बताया कि जांच में बहुत लापरवाही बरती गयीं है, मामले से जुड़े कई लोग संदेह के घेरे में है,जिनके खिलाफ जिला आयुक्त व राज्य सरकार को निर्देश जारी की जायेगी।राज्य बाल संरक्षण टीम के काजल यादव ने कहा कि जांच में जो जो दोषी है उनसभी के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।
जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने कहा कि स्कुल के मान्यता के सवाल पर कहा कि बिभाग इस पर कार्यवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *