धनबाद । पिता को ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से परेशान परिवार को चोरों ने निशाना बनाया। जब परिजन पिता को लेकर इलाज के लिए कोलकाता गए तो बन्द पड़े आवास का ताला तोड़कर चोर घर मे घुस गए। वहां पर पूरे इत्मीनान के साथ 3-4 लाख की सम्पति लेकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार के शक्ति विहार निवासी सुरेंद्र सिंह कैंसर (ब्रेन ट्यूमर) से पीड़ित हैं। उन्हें इलाज के लिए परिजन कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले गए थे। परिजन पिछले 7 दिन से कोलकाता में उनका इलाज करा रहे हैं। इसी दौरान उनके बन्द घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर में घुसकर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बावत पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर भुक्तभोगी परिवार के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजन ने बताया कि चोरों ने 70 हजार रुपये नगद तथा सोने की एक चेन, कान की बालियां और चांदी के जेवर ले गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *