धनसार । मां की मौत का सदमा नहीं सह सकी बेटी, कुएं में कूदकर दे दी अपनी जान, धनसर थाना क्षेत्र के मनईटांड़ की घटना, घटना से क्षेत्र के लोग हतप्रभ । घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को मां की मौत हुए छह घंटे भी नहीं बिता था कि उसकी 28 वर्षीय छोटी पुत्री रिता देवी ने कुएं मे कुदकर अपनी जान दे दी।सूचना पाकर धनसार व बैंक मोड़ पुलिस वहां पहुंच रिता के शव को बाहर निकाला।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। एक घर मे एक ही दिन दो मौत से पूरे मुहल्ले मे मातम पसर गया।स्वजनों का कहना है कि वह मां के मौत का सदमा सह नहीं पाई और मनईटाड़ सरकारी कुआं मे जाकर अपनी जान दे दी।एक दिन एक घर में दो मौत के बाद घर मे मातम पसर गया।भाई शत्रुघ्न और शैलेंद्र अपनी सुधबुध खो बैठा।जबकि घर की महिलाओं का रो- रोकर बुरा हाल है।रिता की चार बहन की भी शादी हो चुकी है।सूचना के बाद मनईटाड़ के लिए रवाना हो गई है। रिता के पिता नवल किशोर प्रसाद उपायुक्त कार्यालय मे काम करते थे।उनकी मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है।
