झरिया । केंद्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धनबाद वह कोयला भवन पहुंचे, उन्होंने कतरास के बांसजोड़ा व झरिया के ऐना प्रोजेक्ट क्षेत्रों का दौरा किया । इस दौरान भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने कोयला मंत्री से मिलकर कोयलांचल के ज्वलंत मुद्दों जैसे कोयलांचल में बढ़ता जानलेवा प्रदूषण, झरिया वासियों के विस्थापन का मुद्दा, क्षेत्र में कोयला चोरी अपने चरम सीमा पर है, साथ ही साथ जिले में आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालक द्वारा की जा रही मनमानी आदि मुद्दों से उन्हें अवगत कराया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा । जिसके बाद कोयला मंत्री जी ने राजकुमार अग्रवाल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आपके बातों पर ध्यान देते हुए कोयलांचल वासियों के लिए जल्द ही इन सब बिंदुओं पर काम किया जाएगा ।
