झरिया । झरिया के बस्ताकोला में मां उमा संतोषी मोटर्स शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ । शुक्रवार की शाम पुरोहित मिश्रा जी के मंत्र उच्चारण के साथ ओमप्रकाश बजाज और राजकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां उमा संतोषी मोटर्स टोटो शो रूम का उद्घाटन फीता काटकर किया । इस दौरान प्रोपराइटर गणेश अग्रवाल उनके परिजन और काफी संख्या में उनके शुभचिंतक व मित्र शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे । उद्घाटन के दौरान मां उमा संतोषी टोटो शोरूम को भव्य रुप से सजाया गया था । मौके पर ओमप्रकाश बजाज, मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर गणेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अमित बाजोरिया, सरवन राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।
शो रूम में यह सुविधाएं है उपलब्ध : गणेश अग्रवाल,,,,,
मां उमा संतोषी मोटर्स के प्रोपराइटर गणेश अग्रवाल ने बताया कि हमारे शोरूम में एक्सक्लूसिव रेंज में टोटो के अलग- अलग मॉडल सेल के लिए उपलब्ध है । वही हमारे शोरूम में टोटो के सर्विसिंग की भी सुविधा उपलब्ध है, साथ ही साथ इससे संबंधित स्पेयर पार्ट्स भी हमारे शोरूम में उपलब्ध हैं ।
