कतरास । कृष्णा मातृ सदन कतरास में 16 जुलाई को झारखण्ड कैंसर सेंटर राँची, श्री कृष्णा मातृ सदन कतरास एवं धनबाद ऑब्स एंड गायनी सोसाईटी के द्वारा एक दिवसीय कैंसर जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में कैंसर जागरूकता स्क्रीनिंग,ब्रेस्ट कैंसर, सरभाईकल कैंसर व अन्य प्रकार की मुफ्त जांच होगी। शुक्रवार को रानी बाजार में प्रेस वार्ता में डॉ शिवानी झा, धनबाद ऑब्स एंड गायनी सोसाईटी की प्रेसिडेंट डॉ गायत्री सिंह,धनबाद के वरीय चिकित्सक डॉ विश्वनाथ चौधरी एवं धनबाद ऑब्स एंड गायनी सोसाईटी की सचिव डॉ नेहा प्रियदर्शिनी, मनीषा मीनू ने दी । डॉ शिवानी झा ने कहा कि कैंसर एक ऐसा बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों की जहन में डर पैदा हो जाता है।

जानकारी के अभाव में मरीज पहला स्टेज, दूसरा स्टेज, तीसरा स्टेज पार कर, चौथी स्टेज में पहुंच जाते हैं और अंत में उनकी मौत हो जाती है। कैंसर से होने वाली मौतों में सबसे अधिक मौत सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से होती है। जिसका मुख्य कारण है महिलाओं में जानकारी का अभाव होना है,अधिकांश महिलाएं शर्म के कारण अपने परिवार को अपने रोग के बारे में नहीं बताती है। इस रोग से बचने के लिए सबसे जरूरी चीज है जागरूकता, इसलिए हमारी संस्था झारखंड कैंसर संस्थान और धनबाद ऑब्स एंड गायनी सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन की जा रही है, डॉ गायत्री सिंह ने बताया कि दिनांक 16 जुलाई 2023 के शिविर के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

किसी मरीज को कैंसर की बीमारी निकलती है तो हमारी संस्था के द्वारा उनका इलाज भी किया जाएगा, डॉ नेहा प्रियदर्शिनी ने बताया कि पूरे विश्व में प्रति हजार में 30% महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से मरती है। एशियन कंट्री में मृत्यु दर 34% है, जबकि भारत में मृत्यु दर 37% है। इसलिए हर महिला को साल में एक बार जांच करवाना जरूरी है। ज्यादा मरीजों की संख्या ग्रामीण परिवेश से आता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जागरूकता का अभाव है महिलाएं अपनी बीमारी के बारे में अपने परिजनों को नहीं बता पाती है। अगर कैंसर के पहले स्टेज या दूसरे स्टेज में पता चलता है तो उसे 100% तक ठीक किया जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर से भारत में हर 8 मिनट में एक मौत होती है। इसलिए लोगों में जागरूकता फैलाना जरूरी है।

जो भी महिलाये इस शिविर का लाभ उठाना चाहती है वे कृप्या मोबाइल नंबर 9199791853 मीना ,9262204010 सोनी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। शिविर में मुख्य रूप से राँची के कैंसर रोग विशेषज्ञ ड़ॉ कुमार सौरभ, एवं डॉ अमर प्रेम, कोयलांचल की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉ शिवानी झा, धनबाद ऑब्स एंड गायनी सोसाईटी की प्रिसिडेंट डॉ गायत्री सिंह, डॉ विश्वनाथ चौधरी एवं धनबाद ऑब्स एंड गायनी सोसाईटी की सचिव डॉ नेहा प्रियदर्शिनी ,विजय कुमार झा, मनीषा मीनू, अनंत श्रीकृष्णा, सुरोजीत बनर्जी,धीरज सिंह,मुन्ना झा, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *