झरिया । झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित नुनूडीह में गुरुवार की देर रात दो दुकानों में आग लगने से लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई । जिसके कारण लगभग 3 से चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई । मामले को लेकर लक्ष्मी स्टोर संचालक रंजीत रवानी का कहना है कि देर रात लगभग 3 बजे स्थानीय लोगों ने मुझे दूरभाष पर आग लगने की घटना की जानकारी दी । खबर सुनते ही मैं भागा- भाग दुकान के समीप पहुंचा और फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय सुदामडीह थाना को मामले की जानकारी दी । जिसके बाद फायर ब्रिगेड टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी घटना में लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो चुका था । खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है ।

स्थानीय लोगों ने दुकानदार और अग्निशमन विभाग को सूचना दिया, वही दमकल विभाग के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक दोनों दुकान से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। हालांकि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *