धनबाद। पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के जाने माने आरएसएस कार्यकर्ता तथा ग्राम रक्षा दल के सदस्य दूमा गांव के शंकर दां को बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। क्षेत्र में अचानक गोली बारी से लोग हतप्रभा है। पूर्वी टुण्डी पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
