सुदामडीह । सुदामडीह थाना क्षेत्र निवासी रेलवे कर्मी की पुत्री बीएड की छात्रा अदिता कुमारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं खबर सुनकर स्थानीय लोगों की भिंड मौके पर जुट गई है । छात्रा ने किन कारणों से फांसी लगाई है इसका पता नही चल सका है । मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए धनाबाद भेज दिया है ।
