झरिया । इन दिनों कोयलांचल में अपराधियों व चोरों के हौसले काफी बुलंद है। ताजा मामला धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी से सामने आया है । सोमवार की रात दर्जन अपराधियों ने चांदमारी कोलियरी मे धावा बोल दिया।बीसीसीएल की ओर से लगाए गए लोहे के टावर को काटकर भागने के फिराक में थे।तभी इसपर नजर ड्यूटी कर रहे कर्मियों की पड़ गई।मजदूरों के शोर मचाते ही इंक्लाइन के पास ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ जवान भी वहां पहुंच गए।अपने को घीरता देख सभी अपराधी भाग खड़े हुए।मालूम हो कि बस्ताकोला प्रबंधन ने कोलियरी को निगरानी के लिए इस टावर मे सीसीटीवी कैमरा लगा कर रखा था। बता दे कि एक माह के अंदर अपराधियों ने तीन बार धावा बोल चुका है। जहां प्रबंधन ने धनसार पुलिस को पत्र देकर नियमित गश्ती करने की मांग की थी।
