धनबाद । जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह गंभीर अवस्था में एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाये गए है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद जेल में बंद भाजपा से झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह कुर्सी पर बैठे थे और इस इसी दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गए । जिससे उनके कमर और सर में गंभीर चोटें आई हैं । जिसके बाद जेल प्रबंधन के द्वारा उन्हें इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया । जहां उनकी सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है, वही काफी संख्या में उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए हैं फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है ।
