कतरास । कल छात्रा उषा कुमारी की आत्महत्या मामले में परिजनों ने शव को लेकर आज तेतुलमारी राजगंज मुख्य मार्ग धनबाद के सामने संत जेवियर्स स्कूल के पास सड़क पर बैठ गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की । इस दौरान परिजनों द्वारा स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई । तेतुलमारी थानाप्रभारी व एसडीपीओ बाघमारा निशा मुर्मू घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों के आवेदन के आलोक में दोनो नामजद को गिरफ्तारी हो गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद सक्रिय दिखे। सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह जाम रही।
यह है मामला,,,,,,,
कथित तौर पर तेतुलमारी के एक निजी विद्यालय में सुबह में प्राथना के दौरान बिंदी लगाकर आने पर एक शिक्षिका ने बिंदी लगाकर स्कूल में आने का कारण पूछा तो छात्रा ने शिक्षिका को कुछ बोल दी । जिस पर शिक्षिका ने छात्रा को एक थप्पड़ मार दिया । जिसके बाद छात्रा घर चली गई और और बाद में आत्मग्लानि में आकर घर में आत्महत्या कर ली । हालांकि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है, पुलिस के जांच के बाद इस घटना को लेकर कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है ।
