कतरास । सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी तेतुलमारी के रहने वाली 10 वी की 17 वर्षिय छात्रा उषा कुमारी ने अपने घर मे पंखे के कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के संबंध में बताया जाता है आज तेतुलमारी के निजी विद्यालय में सुबह में प्राथना के दौरान बिंदी लगाकर आने पर एक शिक्षिका ने बिंदी लगाकर स्कूल में आने पर कारण पूछा तो छात्रा ने शिक्षिका को अशब्द बोल दिया जिसपर शिक्षिका ने छात्रा की एक थप्पड़ मार दिया , जिससे हताश होकर छात्रा ने आत्मग्लानि के कारण तेतुलमारी पुलिस के नाम सुसाइड नोट लिखकर घर मे जाकर सुसाइड कर ली।

वही स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि सुबह में उक्त छात्रा को उसके माँ के साथ घर भेज दिया था घर मे किस बात को लेकर छात्रा ने उक्त कदम उठायी मुझे नही पता, स्कूल की कोई दोष नही है विद्यालय में स्कूल के नियमो के अनुसार पठन पाठन होता है।तेतुलमारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया है।क्षेत्र में जितनी मुह उतनी तरह की बात हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *