झरिया । पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव के शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निरीक्षक आशुतोष आनंद एवं उनके टीम जांच के लिए झरिया पहुंचे। सर्वप्रथम श्री साव ने विकास भवन के समीप ट्रांसपोर्टर द्वारा हाइवा परिचालन से हो रहे प्रदूषण को दिखाया और कहा कि देखे किस प्रकार से लोगों को आवागमन में कितनी परेशानी हो रही है । आए दिन यहां पर धूल कण के गुब्बारे वजह से मोटरसाइकिल चालको को काफी परेशानी होती है ।उसके पश्चात छल- छलिया धौड़ा के समीप ए टी देव प्रभा एवं सु श्री कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को दिखाया और कहा कि देखें किस प्रकार से हवाओं में जहर घोला जा रहा है । छल छलिया धौड़ा मे संचालित विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों ने भी शिकायत में कहा कि छात्र छात्राओं के लिए बनाए जा रहे खाना में भी धूल कन प्रवेश हो रहा है ।

हम लोग काफी परेशान है जांच के पश्चात उन्होंने कहा कि निरीक्षण के कर्म में मैंने पाया है कि प्रदूषण नियमावली का उल्लंघन हो रहा है। बुधवार को हमारे वरीय पदाधिकारियों के साथ बी सी सी एल अधिकारी की बैठक सुनिश्चित हुआ है। मौके पर रवि रंजन गुप्ता पिंटू बर्मन रवि वर्मा मोहम्मद गुलाम संजय प्रजापति छोटू साव मोहम्मद समीर विनोद ठाकुर मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *