झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरों ने बजरंगबली की मूर्ति से दो सोने की लॉकेट चोरी कर फरार हो गए । वहीं घटना की जानकारी सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों को तब हुई जब स्थानीय युवक संजय रोज की तरह सोमवार की सुबह मंदिर धोने गए तो देखा कि बजरंगबली जी की मूर्ति के गले से सोने के 2 लॉकेट चोरी हो चुके हैं । इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को दी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई । वही खबर लिखे जाने तक मामले की शिकायत थाने में नहीं की गई है । मौके पर गोविंद पांडे, बबलू गुप्ता, विजय कुमार आदि लोग मौजूद थे ।
