कतरास । गुरुवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने BCCL के कच्छ बलिहारी 10/12 पिट के सुरक्षा गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाकर कोलियरी गोदाम से हजारों की संपत्ति उड़ा लिया । लगातार अपराधियों द्वारा BCCL कोलियरी मे लूटपाट से BCCL कर्मी दहशत में है। वही कोलियरी इंजीनियर ने बताया 25 से 30 के संख्या में अपराधी कच्छ बलिहारी कोलियरी मे धावा बोल गैस कटर से सटर काट दिया कर घटना को अंजाम दिया । हम लोग लगातार वरीय अधिकारियों से सुरक्षा के लिए CISF की मांग कर रहे हैं, मगर अब तक मुख्यालय द्वारा कोलियरी मे सीआईएसएफ तैनात नहीं किया गया है।
