झरिया । झरिया नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 44,36 बालू गद्दा, खटाल पट्टी, कुष्ठ कॉलोनी फतेहपुर स्टेशन रोड में विगत 3.7.2023 को लोगों की पानी बिजली सफाई से संबंधित समस्याओं को लेकर बैठक हुई थी जिसमें मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं झरिया प्रभारी सतपाल सिंह ब्रोका उपस्थित थे हजारों की संख्या में वहां के लोगों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए बताया की कई वर्षों से यहां पर पानी के लिए यहां की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है कोई सुनने वाला नहीं है सांसद तो आज तक हम लोगों ने देखा ही नहीं ना ही उनके किसी प्रतिनिधि ने इस क्षेत्र में हमारी समस्याओं के लिए दौरा ही किया है ।

हम लोगों को पूरी आशा है आप हमारी समस्याओं का निराकरण अवश्य करेंगे उक्त बैठक में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आश्वस्त करते हुए  संबंधित अधिकारियों से दूरभाष से वार्ता की जिसके तहत यहां की मुख्य जल की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जलापूर्ति झामाडा एसडीओ ने आज इन क्षेत्र का स्थलीय  अवलोकन किया और आश्वस्त किया कि जल्द ही इनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया प्रभारी सतपाल सिंह ब्रोका, भगत सिंह जितेन्द्र मोदक, अशोक मालाकार, पप्पू सिंह, अशोक लाल वर्णवाल, कुंदन मोदक, कृष्णा पटेल, सुनील यादव, छोटेलाल यादव, संजीव सिंह, सूरज वर्मा, ओमकार वर्णवाल, सुधीर राम, अशोक वर्मा, बबलू हाड़ी, संजय कुमार, शंकर हाड़ी, जीतेन्द्र पासवान, पवन सिंह, अजय वर्णवाल, संतोष मोदक, मनोज सिंह,  वर्णवाल, अरविन्द सैनी, अंजू देवी, मंजू देवी, राजमणि देवी, पूर्णिमा देवी, डोली देवी, नीलम देवी, लक्षी देवी, चंदा देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, उषा देवी, इंदु कुमारी, सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *