झरिया । कोयलांचल में विकराल रूप ले चुके प्रदूषण के खिलाफ पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव एवं उसके सहयोगी द्वारा मुहिम स्वरूप विगत 13 जून से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का 25 वा दिन झरिया डाकघर के मुख्य डाकपाल हरेंद्र नाथ सिन्हा के माध्यम से झरिया के माताएं बहने छात्र-छात्राएं व्यापारी बंधु नौजवानों का बावन सौ पैंतीस (5235) लोगों का हस्ताक्षर युक्त जन आवेदन सह त्राहिमाम संदेश माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को भेजा गया पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि बी सी सी एल द्वारा अधिकृत आउटसोर्सिंग कंपनी सारे नियमावली को ताक पर रखकर आसमान से मौत बरसा रही है। ट्रांसपोर्टर भी कोयला ढुलाई में सारे नियमावली का उल्लंघन कर सड़कों पर चलना दुश्वार कर दिया है।

हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम झरिया वासियों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है। और आपका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मूकदर्शक बनी बैठी है। मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के नेता ट्रेडिंग करने में लगे हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सारे मॉनिटरिंग करने वाले की हिस्सेदारी तय हो चुकी है हमारी सांसो पर भी हमारा हक नहीं रहा हम शुद्ध हवा के लिए भी तरस रहे हैं। हमारा ऐतिहासिक झरिया शहर अपनी विशेषता से धूमिल होता जा रहा है उपरोक्त सभी सवाल पर हम लोग बेहद चिंतित एवं परेशान हैं।

हम झरिया वासी सूबे के मुखिया से यह मांग करते हैं। कि अपनी निगरानी में एक विशेष टीम बनाकर कोयलांचल की वस्तु स्थिति का आकलन करा ले कि किस प्रकार से यहां की कोल कंपनी अपनी हठधर्मिता से यहां के लोगों के साथ अत्याचार और अन्याय कर रहे हैं। इस मुहिम सफल बनाने में मुख्य रूप से डी एस तिवारी अभिजीत कुमार अरुण कनोई झुन्नू गुप्ता पिंटू चक्रवर्ती मोहम्मदआमिर त्रिलोकी प्रमाणिक बिहारी बर्मन संतोष गुप्ता राजू वर्मा विजय साव चंदन वर्मा बंटी बर्मन अनिल केसरी राजू साव पिंटू बर्मन मोहम्मद इम्तियाज सुमित अग्रवाल सनी कुमार उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *