कतरास । तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड पहाड़ी के समीप जे एच 10 बी एच – 6910 नंबर की पल्सर सवार कोलकर्मी राजू तुरी की मौत घटना स्थल पर हो गयी। बताया जा रहा है कि तेतुलमारी कोलियरी के पी एस टी 2 नंबर खदान में मृतक जेनरल मजदूर के पद पर कार्यरत था।घटना के बाद परिजनों ने राजगंज तेतुलमारी मुख्य सड़क पर बैठकर तत्काल नियोजन की मांग कर रहे थे। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री है। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बी डी सिंह व तेतुलमारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी मो आलमगीर ,कार्मिक प्रबंधक तारा सिंह ,कार्यालय अधीक्षक रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुचकर आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर प्रोविजन नियोजन देने का पत्र आश्रित पत्नी सुषमा देवी को पत्र सौपा।
ततपश्चात राजू तुरी का शव को तेतुलमारी पुलिस में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य मो इसरहराफिल उर्फ लाला,मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो ,पूर्व मुखिया संतोष महतो उर्फ पवन महतो,प्रेम सोरेन, तुलसी महतो,रामेश्वर सिंह,महेंद्र रवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। घटना स्थल पर तेतुलमारी व राजगंज पुलिस में साथ जिला बल मौजूद थे।
