निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । प्रेम प्रसंग में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि गिरिडीह जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के रसोनजोड़ी निवासी 32 वर्षीय युवक महेंद्र मंडल पिछले 6 साल से जामताड़ा में चिकन शॉप चलाता था। लेकिन प्रेम प्रसंग के कारण उसने बीती रात करीब 11:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पड़ोस में दुकान कर रहे लोगों ने परिजनों को दी।इसके बाद देर रात को परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि महेंद्र का शव रस्सी के सहारे फंदे से झूल रहा है। वहीं फांसी लगाने के दौरान ईयरफोन कान में लगा हुआ था और मोबाइल फोन पॉकेट में था।

जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए आत्महत्या किया है। परिजनों ने बताया कि लगभग 2 से 2:30 घंटे तक फोन पर बात किया है। बहरहाल मृतक के भाई जमुना मंडल ने टाउन थाना पुलिस को इस संबंध में लिखित आवेदन देकर भाई के आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *