कतरास । ईस्ट बसुरिया ओ पी अंतर्गत धारजोरी बस्ती के जंगल में देर रात्रि जुआ खेल रहे 5 लोगो को ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर दबोचा।गिरफ्तार किये गए जुआड़ियों में गुड्डू मंडल,आनंद कुमार, दीपक पंडित, गंगा गोप व मुमताज अंसारी सभी भूली के रहने वाले हैं। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।पुलिस ने जुआ अड्डा से करीब 5000 रुपए नगद, 2 पैकेट ताश का पत्ता, 2 कपड़ा का मैट आदि बरामद की । ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध जुआ नही चलने दिया जायेगा, क्योकि जुआ सबसे खराब खेल है जिससे खेलने वाले के साथ उसका परिवार भी बर्बाद होता है। उन्होंने अपील किया कि जुआ ना खेलें और न ही किसी को खेलने दें।

साथ ही ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने लोगों से कहा की ओपी क्षेत्र में कहीं भी अवैध जुआ का खेल हो तो अविलंब पुलिस को सूचना,तभी कारवाई होगी। छापामारी में सब इंस्पेक्टर शिव शंकर मराण्डी, सअनि पुलकित कुमार, हवलदार अनिल सिंह, आरक्षी राजकुमार, सुभाष कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश पासवान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *