धनसार । सोमवार को धनसार थाना क्षेत्र के पथराकुल्ही में जनता श्रमिक संघ कार्यकर्ता एवं सिंह मेंशन के करीबी अमित गुप्ता पर अज्ञात अपराधी रैकी कर हमला करने आये थे । जिस स्थिति को भांपते हुए अमित ने अज्ञात व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया । घटना के संबंध में अमित गुप्ता ने मीडिया को बताया कि पिछले कई महीनों से मुझे जान मारने की धमकी मिल रही थी । जिसकी शिकायत मैंने डीआईजी , वरीय पुलिस अधीक्षक एवं धनसार थाने में लिखकर अवगत करा चुका हूं । आज एक जमीन को देखने के लिए पथराकुल्ही गए हुए थे । इसी दौरान मेरे गाड़ी को अज्ञात 3 मोटरसाइकिल पर सवार लोग मुंह में कपड़े बांधे हुए रैकी कर रहे थे । जिसके बाद मुझे घबराहट होने लगा और इस मामले को उक्त स्थान पर समाजसेवी जैकी बरियार को बताया और उस पर निगरानी करने लगा ।

जिसके बाद जब सामने हुए तो वह अज्ञात अपराधी हथियार निकालने लगे जिसके बाद हो हल्ला होने लगा, तो जिसमें एक आदमी को पकड़ लिया गया । जबकि 5 लोग मौके से फरार हो गए । जिसके बाद कुछ ही दूरी पर पेट्रोलिंग गाड़ी खड़ी थी । इस वजह से आए हुए अपराधी हमलावर नहीं कर पाए । जिसके बाद आज हम बाल बाल सुरक्षित बच गए । उक्त अपराधी को पकड़कर पेट्रोलिंग के हवाले कर दिया गया है । ताकि पुलिस अनुसंधान कर जांच करें । ताकि अपराधी किसके इशारे पर और किन के द्वारा भेजा गया है इसकी जांच हो सके । जबकि मौके पर से धनसार पुलिस एक झाड़ी से एक हथियार भी बरामद किया है । अमित गुप्ता का कहना है कि मुझे जिला- प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *