धनबाद । सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में सोमवार की दोपहर दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत और भय का माहौल बना दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से तीन खाली खोखे बरामद किए गए। वही मौके पर पहुंचे डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि काले रंग के पैशन-प्रो बाइक पर सवार दो अपराधी हाउसिंग कॉलोनी के एचआईजी प्लॉट संख्या 24 पर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपराधी मुंह पर गमछा बांधे हुए थे फरार होने के वक्त कई राहगीरों को भी धमकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *