झरिया । फुसबंग्ला- जामाडोबा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना मे बड़ाबाबू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सड़क दुर्घटना में लोयाबाद बालू बैंकर के समीप रहने वाले बड़ाबाबू नामक लगभग 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके सिर में गंभीर चोट लगी है ,सिर से अत्यधिक खून बह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा बाबू अपनी मोटरसाइकिल आपची संख्या जे एच् 10 सी डी 2825 से जामाडोबा 4 नंबर अपने रिश्तेदार राजू हाड़ी के पास आया हुआ है। मोटरसाइकिल लेकर जामाडोबा 4 नम्बर से फुसबंग्ला की ओर जा रहा था तभी सड़क किनारे खड़ी हाइवा संख्या ओ डी 14 एक्स 4478 में पीछे से जाकर जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर बेहोश होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने आनन – फानन में जामाडोबा अस्पताल में लाया जहाँ से चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीइच रैफर कर दिया। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल गिरा हुआ था पुलिस ने जप्त कर लिया है और थाना प्रभारी बिनोद उरांव घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजवा दिया है।
