पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय कक्ष में किया प्रेस वार्ता का आयोजन

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी संजीव कुमार मीडिया के समक्ष बताया कि धनबाद जिला अंतर्गत हो रहे मोटरसाइकिल चोरी घटना को लेकर धनबाद पुलिस की द्वारा एक सफलता हासिल हुई है। जिसमें मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया गया है। साथ ही इस चोरी मोटरसाइकिल उद्भेदन में तीन मोटरसाइकिल चोर को भी गिरफ्तार किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक धनबाद के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी इसी बीच जोगत थाना अंतर्गत एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसमें आवेदक द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर जोगक्ता थाना कांड संख्या 18/23 धारा 379 भा द वि अंकित किया गया।

कांड अनुसंधान के क्रम में गठित टीम के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई जिसमें (1)मन्नू पासवान लोयाबाद, (2) कृष्णा कुमार न्यू कॉलोनी सुदामडीह, (3) रोहित भूईया लोयाबाद को गिरफ्तार किया गया। अपराध कर्मियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल विभिन्न क्षेत्रों से बरामद की गई। बरामद के दौरान 8 मोटरसाइकिल 3 एंड्राइड मोबाइल भी बरामद की गई। मोटरसाइकिल चोरी कांड उद्भेदन को लेकर धनबाद पुलिस की अनुसंधान अभी भी जारी है इसमें अन्य अपराधियों को भी पकड़ने के लिए कर छापेमारी की जा रही है।

जबकि मोटरसाइकिल चोर गिरोह धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर जामताड़ा जिले में खपाने का कार्य करते हैं जबकि इस गिरोह में धनबाद जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिला का भी अपराध कर्मियों का भी संलिप्ता है।

इस छापेमारी में मुख्य रूप से संजीव कुमार तिवारी पुलिस निरीक्षक केंदुआडीह अंचल, सुरेंद्र सिंह केंदुआडीह थाना प्रभारी, दीपक कुमार जोगक्ता थाना प्रभारी, विकास कुमार लोयाबाद थाना प्रभारी, जितेंद्र कुमार भौरा ओपी प्रभारी, नंदू कुमार पाल बरोड़ा थाना प्रभारी, हिमांशु कुमार सुदामडीह थाना, महेंद्र कुमार अलकदीहा थाना प्रभारी तथा अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *