झरिया । उत्खनन नियमावली का खुलेआम उल्लंघन कर रहे आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने डीजीएमएस के डायरेक्टर मनोज कुमार साहू से मिल जन आवेदन युक्त ज्ञापन सौंपा श्री साव ने कहा बीसीसीएल के सह पर आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देव प्रभा एवं सुश्री कंपनी प्रदूषण एवं उत्खनन नियमावली का उल्लंघन कर पूरे झरिया शहर को प्रदूषित करने का काम कर रही है जिसके कारण हम झरिया वासियों का जीना दूभर हो गया है प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा है कि छतों पर लाल कन की मोटी परत जमा हो जा रही है लोगों का स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जन आवेदन की कॉपी सभापति महोदया विधानसभा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति झारखंड सरकार तथा क्षेत्रीय पर्यावरण पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार धनबाद को भी प्रेषित किया गया प्रतिनिधिमंडल में आर डी बर्मन बंटी वर्मा त्रिलोकी प्रमाणिक बसंत सेन फंटूश कुमार विनोद साव थे
